गृह राज्य मंत्री ने तेजस्वी को दी नसीहत, राहुल गांधी से भी किये कई सवाल…

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत लगातार तेज है। एक तरफ विपक्ष बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराये गए गहन मतदाता पुनरीक्षण का लगातार विरोध कर रहा है तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष कांग्रेस और राजद के कार्यकाल को याद दिलाने में लगा है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से भी कई सवाल किये।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव को नसीहत दी कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप बिहार के लोगों को गुमराह करने की कोशिश मत कीजिये। उन्होंने लिखा कि बिहार की जनता सब कुछ जानती है। राजद के शासनकाल में आपके पिताजी ने गुंडाराज के जरिये लोकतंत्र को ही बंधक बना लिया था, आप उस वक्त से संबंधित बातें भी लोगों को बताइये। आज भी लोग उस 15 वर्षो के समय को याद कर कांप जाते हैं। 1990 से 2005 के बीच बिहार में खुले तौर पर सत्ता का उल्लंघन करते हुए आपकी प्रशासन अपराधियों के साथ खड़ी होती थी।

यह भी पढ़ें – रविवार से शुरू होगी राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा, बक्सर के सांसद ने…

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद लिखा कि तेजस्वी यादव जी आप कितना भी लोगों को गुमराह कर लें लेकिन आपको सफलता नहीं मिलेगी क्योंकि आपकी हकीकत पूरा बिहार जनता है। आप राहुल गांधी के साथ वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं यह लोकतंत्र में आपका अधिकार है लेकिन राहुल गांधी भी बताएं कि 1951-52 में देश के पहले चुनाव में किस तरह वोट होरी हुई थी और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी के ही चुनाव में गडबडी की गई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में बिहार में कभी भी गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया।

आज आप वोट अधिकार यात्रा घुसपैठिये, बांग्लादेशी और रोहिंग्या के लिए निकाल रहे हैं तो आप बताएं कि उन्हें देश में वोट देने का अधिकार क्यों दिया जाये। आज उनका नाम वोटर लिस्ट से चुनाव आयोग हटा रहा है तो आप विरोध क्यों कर रहे हैं। बिहार की 13 करोड़ जनता और देश के 140 करोड़ लोग जानना चाहते हैं कि आखिर घुसपैठिये के नाम वोटर लिस्ट से हटाये जाने पर इंडी गठबंधन को इतनी दिक्कत क्यों हो रही है। बता दें कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया X पर बिहारवासियों के नाम एक खुला पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तब बिहार में लोग अपने वोट के अधिकार की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – चावल की बोरी में ईंट और पत्थर, SDM ने जब की छापेमारी तो गोदाम में…

आज जिंदा लोगों का नाम भी वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है जबकि मरे हुए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल है। बाढ़ की वजह से जिन लोगों के घर बह गये हैं वे अपना निवास प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पा रहे हैं तो उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है जबकि कुत्ते बिल्ली और ट्रैक्टरों का निवास प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। दूसरे राज्यों के लोगों के नाम बिहार के वोटर लिस्ट में शामिल हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भाजपा समेत केंद्र और राज्य की सरकार पर कई आरोप लगाये थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बेतिया में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों को भी किया सम्मानित….

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों में 1,627 योजनाएं...

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चल रही विकास योजनाओं में तेजी आई है।...

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...