मंत्री प्रेम कुमार ने Nawada में बांटा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

नवादा : बिहार सरकार के सहकारिता विभाग-सह-प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज नवादा जिले के ऐतिहासिक हरिश्चन्द्र स्टेडियम में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चयनित तृतीय चरण के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु आयोजित समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1147 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्रों का वितरण प्रभारी मंत्री, नवादा विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, वार्ड परिषद अध्यक्ष, प्रभारी जिलाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा किया गया। समारोह स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। नवनियुक्त शिक्षकों ने अनुशासित रूप से अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्य समारोह एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह गांधी मैदान पटना में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं अन्य मंत्रियों ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के संदेश का लाइव टेलीकास्ट किया गया।

प्रभारी मंत्री का संबोधन

मंत्री ने कहा कि नवादा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध भूमि है, जहां की परंपराएं, कला, साहित्य एवं विरासत विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं सकारात्मक सोच का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक न केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान देंगे, बल्कि बच्चों को जीवन के मूल्यवान पाठ भी पढ़ाएंगे और उन्हें बेहतर इंसान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा टीयर-2 परीक्षा में सफल हजारों अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया था। अब टीयर-3 परीक्षा के तहत 51,389 सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। कुल 1147 शिक्षकों को आज BPSC शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, नवादा, गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर, नवादा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखें :

जिले में शिक्षकों की नियुक्ति का विवरण इस प्रकार है

वर्ग 1-5 : 930 विद्यालय

वर्ग 1-8 : 696 विद्यालय

वर्ग 9-12 : 207 विद्यालय

कुल विद्यालय : 1833

टीयर-3 परीक्षा में सफल एवं आज नियुक्त शिक्षकों का वर्गवार विवरण

वर्ग 1-5 : 344 शिक्षक

वर्ग 6-8 : 240 शिक्षक

वर्ग 9-10 : 327 शिक्षक

वर्ग 11-12 : 236 शिक्षक

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 51 हजार 389 नवनियुक्त शिक्षकों को दी नियुक्ति पत्र, कहा- आप सब खुश रहें, मुस्कुराते रहें…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img