सोनपुर मेला में सहकारिता मंडप का मंत्री प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

हाजीपुर : सोनपुर मेला में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज यानी 18 नवंबर को सहकारिता मंडप का उद्घाटन किया। चार वर्गफीट के इस मंडप में विभिन्न प्रकार की सहकारी समिति के 12 स्टाॅल लगाए गए हैं, जिसमें इन समितियों के उत्पादों को प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए रखा गया है। इन स्टाॅलों में महिलाओं की समितियों तथा खादी/बुनकर समितियों को विशेष प्रश्रय दिया गया है। इन समितियों द्वारा अपने विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

आपको बता दें कि केजीएन प्राथमिक धुरद सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा उनी कपड़ों, शाॅल, स्वेटर, मफलर और कुशन आदि का स्टाॅल लगाया गया है। रुपगंज महिला खादी सहयोग समिति द्वारा खादी के गमछा, लुंगी, चादर, कुर्ता और पैजामा आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रगति स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा बिना दूध का खीर, बिना दही का कढ़ी तैयार करने का सामान, विभिन्न प्रकार के मसाले एवं आटों का स्टाॅल लगाया गया है। सिद्धी जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा, मसालेदार चना आदि, स्वादिष्ट भोज्य पदार्थो का स्टाॅल लगाया गया है। कृतपुर ग्रामोद्योग सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा निर्मित लेडिज पर्स, फाइल बैग और ट्राॅली बैग आदि की प्रदर्शनी की गई है।

सोनपुर मेला में सहकारिता मंडप का मंत्री प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

इसके अलावा श्री मिथिला मखाना किसान उत्पादक संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा मखाना तथा मखाना के उत्पादों की बिक्री की जा रही है। मेहसी सीप उद्योग सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा सीप-शंख से निर्मित चूडी, कंगन तथा अन्य आभूषणों की बिक्री का स्टाॅल लगाया गया है। मिरजानगर ग्रामोदय सहयोग समिति लिमिटेड वैशाली के द्वारा सस्ते दर पर शहद का विक्रय किया जा रहा है।

यह भी देखें :

इसके अलावा बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन (वेजफेड) तथा बिहार राज्य सहकारी बैंक लि॰ आदि का भी स्टाॅल लगाया गया है। वेजफेड के द्वारा किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण तथा बीज एवं पौधे उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्टाॅल के माध्यम से किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है तथा उन्हें सहकारिता की योजनाओं से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिहार राज्य सहकारी बैंक द्वारा लोगों में सहकारी बैंक की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक संख्या में खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके द्वारा सहकारिता के महत्व एवं लाभ को लोगों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रकार का आयोजन भविष्य में भी करने की योजना है। सहकारिता विभाग के सचिव द्वारा इस मौके पर बताया गया कि सहकारिता मंडप के लोकार्पण का उद्देश्य यह है कि मेला क्षेत्र में आने वाले सैलानियों को सहकारिता का महत्व और उद्देश्य बताया जा सके तथा उन्हें सहकारिता से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

Mantri Prem Kumar 2 1 22Scope News

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से सरकार लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। आज सहकारिता के क्षेत्र विस्तार का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियों को प्रोत्साहित और पोषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार भी आने वाले दिनों में देश में सहकारिता के क्षेत्र में अव्वल राज्यों के साथ खड़ा होगा।
इस कार्यक्रम में सोनपुर के माननीय विधायक डॉ. रामानंद प्रसाद, धर्मेंन्द्र सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव प्रभात कुमार, अपर निबंधक सहयोग समितियां कामेश्वर ठाकुर, संयुक्त निबंधक और सहयोग समितियां सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : पशुओं के लिए जाना जाता है सोनपुर मेला, घोड़ा का बाजार बहुत गर्म

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...