Kerala पहुंचे मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सहकारिता मॉडल का करेंगे अध्ययन

Kerala  के सहकारिता मॉडल का अध्ययन करने चार दिवसीय भ्रमण पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार। केरल यात्रा के दौरान सेवा क्षेत्र के सहकारी समितियों का किया भ्रमण

पटना: प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक केरल राज्य के भ्रमण पर हैं। वहां वे अपने प्रतिनिधि दल के साथ राज्य के विभिन्न सहकारी समितियों के भ्रमण कर वहां के सहकारी मॉडल का अध्ययन करेंगे। इस अध्ययन कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह एवम सलाहकार श्री अनादी शंकर भी शामिल हैं। Kerala Kerala Kerala 

प्रतिनिधि दल ने आज रविवार को मुन्नार स्थित टी एंड यू लीज़र होटल का दौरा किया जो एक सहकारी पर्यटक होटल है। इस होटल को मुन्नार सर्विस सहकारी बैंक के द्वारा 29.50 करोड़ की लागत से बनवाया गया है। एक एकड़ भूमि में निर्मित इस होटल में 35000 वर्ग फीट के क्षेत्र में 34 प्रीमियर कमरे, 2 आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल तथा 100 सिटींग क्षमता वाले रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप तथा मसाला शॉप बने हुए हैं। इसमें 72 स्थानीय लोगो को रोजगार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही प्रतिनिधि दल ने मुन्नार सर्विस कोऑपरेटिव बैंक का भी भ्रमण कर वहाँ की कार्यप्रणाली को देखा।

यह भी पढ़ें – WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया को रखना चाहिए ध्यान…

1988 में स्थापित इस बैंक के द्वारा 63.51 करोड़ रुपये का ऋण आवंटन किया गया है तथा इसकी कुल जमा राशि 72.70 करोड़ रुपए है। सहकारिता मंत्री ने सेवा क्षेत्र में इस प्रकार की योजनाओं को बिहार में भी प्रारंभ करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बिहार के गया और राजगीर जैसे पर्यटक स्थलों में ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करने से इनके सफलीभूत होने की पूरी आशा है। इन दोनों स्थलों पर भारी संख्या में देशी एवम विदेशी पर्यटक आते हैं जिन्हें किफायती दर पर उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सकेगी। Kerala Kerala 

बिहार राज्य के सहकारिता मॉडल में इस प्रकार के नवाचार की आवश्यकता है। इससे स्थानीय स्तर पर अच्छी संख्या में रोजगार की संभावना विकसित होगी। साथ ही, राज्य में सहकारी समितियों को बहुआयामी बनाया जा सकेगा जो राज्य के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  24 को BJP का पोल खोलेगी कांग्रेस, शकील खान ने कहा….

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...