पटना : बजट सत्र को लेकर बिहार विधानसभा व विधान परिषद में कार्यवाही चल रही है। इस बीच सदन के बाहर बीजेपी कोटे के बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने विपक्ष की रैली पर तंज कसा है। बता दें कि आगामी तीन मार्च को महागठबंधन की तरफ से पटना में रैली की जा रही है। इसको लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भाड़े पर लाए हुए भीड़ कभी सफल नहीं होते हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश का जो पालन नहीं करते हैं उस अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती है।
बता दें कि महागठबंधन आगामी तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में रैली करने जा रही है। इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेत पटना में मौजूद रहेंगे। उन्होंने दावा किया है कि 10 लाख से अधिक व्यक्ति पहुंचेंगे।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







