पटना : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाने पर बिहार सरकार मंत्री प्रेम कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने गिरेबान में पहले झांक लें। राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों और पीड़ितों के बीच समझौता होता था। बिहार में पहले अपराधी घटना होते थे उसमें अपराधियों को बचाया जाता था। अभी भी अपराधी घटनाएं होते हैं तो अपराधियों को दंडित किया जाता है। तेजस्वी यादव बिहार के सुशासन कानून पर सवाल उठने से पहले लालू यादव के समय को भी याद करें।
Highlights
आज से देश में 3 नए कानून लागू हो गया है – प्रेम कुमार
मंत्री प्रेम कुमार न कहा कि तीन नए कानून को आज देश में लागू हो गया है। यह तीनों नए कानून सा समय न्याय दिलाने में लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेगी। कानून प्रक्रिया में पारदर्शिता का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेगी यह तीनों नए कानून में बदलाव देखने को मिलेगा। तारीख पर तारीख यह बातें अब पुरानी हो चुकी है। यह कानून लोगों को समय सीमा के भीतर न्यायालय से न्याय दिलाने का काम करेगी। गुलाम भारत के समय से चलते आ रहा कानून को बदला गया है। पहले जो कानून के धाराएं थे उस लोगों को न्याय मिलने में देरी होती थी। केंद्र की सरकार ने लोगों के हित को ध्यान रखते हुए यह कानून को लागू किया है।
यह भी पढ़े : मंत्री प्रेम ने कहा- बिहार में डबल इंजन की सरकार कर रही है काम, नीतीश हैं हमारे मुख्यमंत्री
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट