पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ढाई करोड़ के हीरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार

कैमूर : बड़ी खबर कैमूर से है जहां नुआंव थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढाई करोड़ के हेरोइन के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्करी के लिए यूपी से लेकर भोजपुर जिला के बिहिया तस्कर जा रहे थे। पुलिस के बयान में पहले भी हेरोइन की डिलीवरी कर चुके हैं। जहां डिलीवरी देने और लेने के लिए नया मोबाइल और सिम दिया जाता था।  गिरफ्तार दोनों युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के दिलदार नगर के निवासी हैं।

Goal 6 22Scope News

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

जिस पर प्रेसवार्ता करते हुए मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर नुआंव थानाध्यक्ष के द्वारा सशस्त्र बल के साथ अकोल्ही फील्ड के पास आने जाने वाले वाहनों की जांच किया जा रहा था। इसी दौरान अकोल्ही की तरफ से एक बाइक आते दिखाई दिया जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक को तेजी से लेकर भागने लगे। जिसे पुलिस के द्वारा पीछा किया गया तो जैतपुरा पम्प कैनाल नहर में पलट गए।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत दो करोड़ 50 लाख रुपए बताया जाता है

वहीं दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद दोनों को पुलिस द्वारा स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पुलिसिया पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि बाइक के डिक्की में हेरोइन है। जिसके बाद पुलिस ने डिक्की से पांच प्लास्टिक के डब्बे से 2.511 दो किलो पांच सौ तरह किलो ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत दो करोड़ 50 लाख रुपए बताया जाता है। वहीं पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखें :

गिरफ्तार दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं

गिरफ्तार दोनों युवक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला दिलदार नगर थाना क्षेत्र के कुसी गांव निवासी मंगल सिंह कुशवाहा का पुत्र प्रमोद कुमार और रूपेश कुमार उर्फ रितेश कुमार बताया जाता है। एसडीपीओ ने बताया कि इन्हें हेरोइन लेकर डिलीवरी करने के लिए पांच हजार रुपए दिया गया था। इन्हें हीरोइन के डिलीवरी के लिए मेसेज किया जाता है कि माल कहां से कहां पहुंचना है। इसके साथ ही इन्हें नया मोबाइल फोन और नया सिम दिया जाता है। ये लोग पहले भी हेरोइन की डिलीवरी कर चुके हैं और जहां करते हैं उसका पहले भी हेरोइन बेचने का इतिहास रहा है। हिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : उत्पाद टीम ने 2 करोड़ के 6 क्विंटल गांजा किया बरामद

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img