मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने मुलाकात कर डुमरी विधान सभा उपचुनाव में मिली जीत को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  श्रीमती बेबी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय स्व० जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

हमारी सरकार उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात करते हुए समस्त झारखंड वासियों की खुशहाली, उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा कर सशक्त एवं समृद्ध झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...