रांचीः जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ली. बेबी देवी को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण करवाया. शपथ ग्रहण के बाद मंत्री बेबी देवी ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन का जो भी आदेश होगा, वह उनका पालन करेंगी. वे क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी और अपने पति जगरनाथ महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लगातार काम करेंगी. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता व राज्यसभा महुआ माजी सहित कई विधायक मौजूद थे. मौके पर स्व जगरनाथ महतो और बेबी देवी के समर्थन में कई कार्यकर्ता पहुंचे. बड़ी संख्या में डुमरी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंचे. साथ ही बेबी देवी के समर्थन में नारे लगाए.
जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ
Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...
Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...
Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...
Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...
Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...
Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

















