मंत्री विजय सिन्हा ने दी अधिकारियों को चेतावनी, बोले सरकारी जमीन नहीं हड़पी जा सकती

मंत्री विजय सिन्हा ने दी अधिकारियों को चेतावनी, बोले सरकारी जमीन नहीं हड़पी जा सकती

पटना : मंत्री विजय सिन्हा ने मुजफ्फपुर में सरकारी जमीन दूसरे के नाम पर आवंटित कर दाखिल खारिज किये जाने के मामले को गंभीर बताया है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन हड़पी नहीं जा सकती है साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये लापरवाही करने वालों को सचेत रहने को कहा है।

लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने कहा हम मुजफ्फपुर के प्रभारी मंत्री थे, कृषि विभाग के मंत्री हम थे,अब ऐसे मामले में जाँच में नियमों की अनदेखी या न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या कर सरकारी जमीन को निजी नाम पर दर्ज करने का सबूत मिलने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों और लाभार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

44 डिसमिल जमीन नीजि व्यक्ति के नाम कर दिया गया

गौरतलब हो कि कांटी अंचल स्थित राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र की कुल 6 एकड़ जमीन में से 44 डिसमिल जमीन नीजि व्यक्ति के नाम पर कर दाखिल खारिज भी कर दिया गया था। जिसे मंत्री ने गंभार लापरवाही मानते हुये अंचल कर्मी को निलंबित करने का आदेश दिया था।

नियमानुसार सक्षम न्यायालय में अपील दायर आवश्यक

जबकि नियमानुसार इस प्रकरण में सबसे पहले कानूनी सलाह लेकर सक्षम न्यायालय में अपील दायर किया जाना आवश्यक था, लेकिन कांटी के अंचलाधिकारी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने सीधे सरकारी कृषि जमीन की दाखिल-खारिज कर दी। इस मामले को गंभीर मानते हुए अपर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर से जांच करायी गयी।

ये भी पढ़े :  पंचायतों में बदली सिस्टम की तस्वीर,अब लाभार्थी तक सीधे पहुंच रहा पैसा- मंत्री

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates