दिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, 34 बार चाकू गोदा, फिर पत्थर से कुचला, आरोपी गिरफ्तार

रांची/दिल्लीः राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां साहिल नाम के एक शख्स ने 16 साल की नाबालिग लड़की को बेहरमी से मार डाला. दिल्ली पुलिस ने साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है. निर्मम हत्या की इस घटना ने सभी को दहला दिया है.

delhi incident 22Scope News

पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था. इसके बाद आरोपी ने उसको पत्थर से कुचला था. इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था. जिसके बाद साक्षी ने साहिल से बात करना बंद कर दिया था.

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी. पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला. वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी. जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया.

अनपढ़ भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता कि किसी की इतनी निर्मम हत्या कर दे. समाज के सोच में बहुत कमी आ रही है उसपर काम करने की जरूरत है. वे जैसे सामाजिक माहौल में पला वैसी ही उसकी सोच बनी. आजकल के समाज की स्थिति सोचने वाली है परिवारों को सोचना चाहिए कि अपने लड़को को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें.

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...

Bihar Government के 100 Days का होगा तेज प्रचार, श्रवण कुमार...

बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनहित योजनाओं का प्रचार तेज होगा। मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया और सोशल मीडिया पर नियमित...