छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने की गोलीबारी, एक युवक जख्मी

नालंदा : नालंदा जिला के गोकुलपुर ओपी थाना क्षेत्र के तिस्कुरवा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने गोलीबारी और रोड़ेबाजी की है। गोलीबारी के दौरान बारूद के छिंटे 25 वर्षीय अखिलेश कुमार को मुंह और आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया।

घटना के संबंध में अखिलेश की भाभी शिल्पी देवी ने बताया कि दो दिन पहले गांव के ही बदमाश चंदन महतो ने उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की थी। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे चंदन महतो ने अपने खिलाफ समझ लिया। सोमवार की देर रात जब अखिलेश बाजार से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान चंदन ने गोलीबारी की। फिलहाल इस मामले में गोकुलपुर पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, प्रेमिका कॉलर खींच प्रेमी को ले गई थाने

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!