शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, प्रेमिका कॉलर खींच प्रेमी को ले गई थाने

नालंदा : परवलपुर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर शादी से मुकरना एक युवक को महंगा पड़ गया। गुस्से में प्रेमिका ने युवक को कॉलर पड़कर घसीटते हुए जबरन थाना लेकर आई। रास्ते भर शोर गुल सुन किसी ने इसकी सूचना दोनों के परिवार वालों को दे दिया। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पीछे-पीछे थाना पहुंच गए। मुखिया के पहल पर दोनों परिवार की रजामंदी के बाद पास के मंदिर में शादी करवा दिया गया।

इसी थाना इलाके के फतेहपुर गांव निवासी प्रीति कुमारी ने बताया कि कई साल से युवक उससे प्यार कर रहा था। इस दौरान उसने उसके साथ कई सारे अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसी का फायदा उठाकर बार-बार हुआ उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती जब शादी का दबाव बनाई तो वह शादी से मुकर गया। इसी दौरान युवती के परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। शादी तय होने के बाद प्रेमी ने अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को भेज दिया। जिसके बाद उसकी शादी टूट गई। शादी टूटने के बाद दोनों परिवार एक दूसरे पर आरोप लगाकर मारपीट करने लगे।

यह भी देखें : 

आपको बता दें कि गांव में परिवार वालों के बीच पंचायती हुआ कि यदि दोनों कभी भी एक दूसरे को फोन करती है तो उसे एक लाख का जुर्माना देना होगा। इसी पंचायती के बाद दोनों अलग-अलग हो गए हैं। युवती रिश्ते की भाभी के यहां पटना चली गई। जहां कुछ महीने बाद फिर युवक उसे फोन कर रिश्ते की दुहाई देते हुए अपनी ननिहाल लेकर चला गया। जहां करीब एक सप्ताह तक पति पत्नी की तरह रहने के बाद फिर से शादी से करने लगा। इसी से आक्रोशित प्रेमिका उसे थाने लेकर पहुंची। जहां यौन शोषण के केस के डर से युवक के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए और दोनों की राजी खुशी से शादी होने के बाद युवती अपने पिया के घर चली गई।

यह भी पढ़े : एंबुलेंस चालकों का विरोध प्र’दर्शन, भाकपा पार्टी ने दिया साथ, DM को सौंपा ज्ञापन

राजा कुमार की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: गिरिडीह में 3 नवंबर को भाजपा की विशाल...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में आगामी 3 नवंबर को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘लोकतंत्र बचाओ,...

JDU Foundation Day Varanasi: वाराणसी में जदयू ने मनाया 23वां स्थापना...

JDU Foundation Day Varanasi: उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी कर रही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने वाराणसी में अपना 23वां स्थापना दिवस...

Bihar Transport Department Action: बिहार में 10 DTO पर कार्रवाई की...

Bihar Transport Department Action, पटना: बिहार में परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण में लापरवाही बरतने वाले जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO) पर विभाग ने सख्ती...