शालीग्राम शिला के पहुंचते ही राममय हुई मिथिला नगरी

DARBHANGA : नेपाल के पोखरा से चली शालीग्राम शिला जैसे ही दरभंगा की सीमा के भीतर पहुंची, जय श्रीराम के उद्घोष से वातावऱण गूंज उठा. सड़कों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शालीग्राम शिला के दर्शन और उसे छूकर प्रणाम करने के लिए दौड़ते-भागते श्रद्धालु. महिला और पुरुष साथ-साथ. भावनाओं का ऐसा उभार कि पूरा वातावरण राममय हो उठा . नेशनल हाईवे की भीड़-भाड़ वाली ट्रेफिक की परवाह किए बिना दर्शन के लिए दौड़ते रहे लोग. कई जगह हाथों में आरती की थाल लेकर भी लोग पूजा-अर्चना करते दिखे. शालीग्राम शिला का दर्शन और स्वागत करने नगर विधायक संजय सरावगी भी पहुंचे.

shila 2 22Scope News

शालीग्राम शिला के दर्शन के लिए सड़क पर बेतहाशा भागते दिखे श्रद्धालु

shila 3 22Scope News



दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले एनएच 57 पर शिला की एक झलक पाने के लिए कई किलोमीटर तक लोग कतार में खड़े रहे. जो पीछे छूट गए वो गाड़ी के पीछे बेतहाशा भागते दिखे बिना सर्दी का मौसम और देर रात की परवाह किए .
शालीग्राम शिला को कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या ले जाया जा रहा है. यात्रा को कहीं रोका नहीं गया. फिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम ये था कि दरभंगा से निकलने में कई घंटे लग गए. जगह-जगह सुरक्षा बलों को भी तौनात किया गया था ताकि यात्रा में व्यवधान न पड़े.

शिला की झलक पाने के लिए नेशनल हाईवे 57 पर कई किलोमीटर लंबी कतार


शालिग्राम शिलाओं के साथ-साथ गाड़ियों का काफिला भी

चल रहा है. साथ में बाइकों पर सवार सैकड़ों रामभक्तों का

दल भी चल रहा है भगवा झंडा और जयश्री के राम के उद्घोष के साथ.

नेपाल के काली गंडकी नदी से दो विशाल शालीग्राम शिलाओं

को निकाल कर अयोध्या लाया जा रहा है. ये शिलाएं हजारों साल पुरानी है.

इनसे रामलला की प्रतिमा बनेगी. यही वजह है कि जहां-जहां

से शिलाओं की ये यात्रा गुजर रही है श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं.

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...