तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत, जिंदगी से जूझ रहे 5

204
तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत, जिंदगी से जूझ रहे 5
तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत, जिंदगी से जूझ रहे 5
Advertisment

छपरा : छपरा जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार की देर रात सैदपुर गांव के पास टेंपो और स्कार्पियो की भीषण टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisment

सभी लोग मानोपुर से तिलक समारोह कार्यक्रम में शामिल होकर टेंपो से अपने गांव झौवा बसंत लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि सभी लोग मानोपुर से तिलक समारोह कार्यक्रम में शामिल होकर टेंपो से अपने गांव झौवा बसंत लौट रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

Chapra Maut 1 22Scope News

मृतकों में लालझरी, बृजमोहन और शंकर राम शामिल हैं

आपको बता दें कि मृतकों में लालझरी देवी, बृजमोहन मांझी और शंकर राम शामिल हैं। वहीं, पांच घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chapra Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : ईयरफोन बना जानलेवा, गाना सुनते युवक की ट्रेन से कटकर मौत

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Advertisement