हजारीबाग में सरकारी स्कूल परिसर में लगा दिया धार्मिक प्रतीक चिन्ह, बढ़ा विवाद

हजारीबाग. जिले में सरकारी स्कूल के जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में ही क्रूस लगा दिया गया है। यही नहीं वहां ईसा मसीह की मूर्ति लगाने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए चौकोर आकृति भी तैयार कर दिया गया है। यह बात अब आग की तरह हजारीबाग में धीरे-धीरे फैलती जा रही है। यह मामला नव प्राथमिक विद्यालय मरियम टोली का है।

हजारीबाग सरकारी स्कूल परिसर में लगाया धार्मिक प्रतीक चिन्ह

एनपीएस मरियम टोली जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है और शहर के वार्ड नंबर पांच में आता है। विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जब यह स्कूल आए तो वहां परिसर में ही क्रूस डाला हुआ देखा। इसकी सूचना स्थानीय थाना, सदर अंचल अधिकारी, शिक्षा विभाग को दी गयी, ताकि अतिक्रमण हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों से विद्यालय में सेवा दे रहा हूं, लेकिन कभी भी क्रूस लगा हुआ नहीं देखा। यहां अचानक से मिट्टी गिरकर क्रूस लगा दिया गया है। इसके पीछे की मंशा क्या है यह कहना संभव नहीं है।

इस पूरे मामले पर जब हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जानकारी हमें मिली है कि विद्यालय परिसर में धर्म चिन्ह गाड़ दिया गया है। इसकी हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह काफी गलत है कि विद्यालय परिसर को अतिक्रमण कर किसी भी समुदाय विशेष के द्वारा धर्म चिन्ह गाड़ दिया गया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

पूर्व में भी इचाक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुमरौन के गेट पर मीनार बनाने का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि शहरी क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय मरियम टोली के परिसर में क्रूस गाड़ने का मामला सामने आया है। स्थानीय महिला बताती है कि गांव की लोगों ने ही यहां क्रूस लगाया है। इसके पीछे चर्च बनाने की मंशा नहीं है, उनका यह भी कहना है कि पिछले कई सालों से वहां क्रूस लगा हुआ था, जो पानी से गिर गया। इस कारण फिर से लगाया जा रहा है।

Saffrn

Trending News

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img