एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय विधायक की फजीहत, खुब हुई नारेबाजी, चली कुर्सियां

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय विधायक की फजीहत, खुब हुई नारेबाजी चली कुर्सियां

अररिया : जिले के नरपतगंज हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सामने स्थानीय भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव का लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय विधायक जयप्रकाश ज्यों ही संबोधन के लिए खड़े हुए, लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। विरोध कर रहे लोग नरपतगंज भाजपा विधायक के खिलाफ बैनर पोस्टर लिए हुए थे और उनको संबोधित करने में विघ्न पैदा करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

DIARCH Group 22Scope News

गृह राज्यमंत्री के सामने स्थानीय विधायक का जोरदार विरोध प्रदर्शन

नरपतगंज विधायक जयप्रकाश मुर्दाबाद, जयप्रकाश को हटाना है, नरपतगंज बचाना है और जयप्रकाश तेरी खैर नहीं, भाजपा से हमें बैर नहीं जैसे स्लोगन लिखे होर्डिंग्स और बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। विधायक का विरोध कर रहे लोगों को भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने समझाने बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उग्र लोग बात मानने को तैयार नही थे। सुरक्षा में लगे पुलिस के अधिकारी भी उग्र और आक्रोशित लोगों को समझाने का असफल प्रयास किया। लोग इतने आक्रोशित थे कि हाथों में कुर्सी और चप्पल लेकर सामने आ गए। स्थिति को भांपते हुए स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव ने भी शीघ्र ही अपने संबोधन को समाप्त कर दिया।

महिलाओं के हाथ दिखी रोड नही तो वोट नही की तख्तियां

वहीं मधुरा दक्षिण वार्ड संख्या 20 की दलित बस्ती में सड़क और अन्य सुविधा नहीं होने को लेकर बड़ी संख्या में दलित महिलाएं और अपने हाथों में वोट बहिष्कार की तख्ती लिए हुए थीं। महिलाएं सड़क नहीं तो वोट नही। हमें न्याय चाहिए जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि का विरोध कर रही थी। मौके पर मौजूद राजू राम, ओमप्रकाश रजक, मीरा देवी और नीतू देवी आदि ने बताया कि सड़क और अन्य सरकारी सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक से लेकर सांसद के पास गुहार लगाई गई।

आपको बता दें कि उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर किसी ने सकारात्मक पहल नहीं की। यदि सड़क नहीं बनी तो इस बार के चुनाव में वोट बहिष्कार करने की बात आक्रोशित लोगों ने कही।

ये भी देखे :  पूर्णिया में पीएम मोदी के दौरे पर क्या बोली पब्लिक, जानिए बिहार का चुनावी मूड | Election Mood Meter

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img