कारोबारियों की व्यथा को समझे सरकार, रथ यात्रा में भक्तों की संख्या से हटे सरकारी पहरा

224
Advertisment

Ranchi– महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर जगरन्नाथ मेला में भक्तों की संख्या पर लगी रोक को हटाने का आग्रह किया है. दीपिका पांडे ने अपने पत्र में लिखा है कि इस यात्रा से 10 से 15 हजार कारोबारियों को जीवन-यापन का मौका मिलता है. उनकी इससे आजीविका चलती है.  दो वर्षों से रथ यात्रा में  भक्तों की संख्या को सीमित करने के कारण हजारों कारोबारियों की हालत खस्ता हो गयी है. उन्हे अपना जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है.

Advertisment
Dipika letter final 22Scope News

यहां बता दें कि पिछले दो वर्षों से रथ यात्रा के दौरान भक्तों की संख्या को सीमित कर दी गयी है, एक निर्धारित संख्या में ही भक्तों को शामिल होने की अनुमति दी गयी है.  कारोबारियों की इसी व्यथा को दीपिका पांडे ने पत्र लिख कर सरकार को राहत देने की मांग की है.

अब देखना होगा कि हेमंत सरकार इस पत्र पर क्या रुख लेती है, वैसे भी कोरोना का कोई मामला अभी झारखंड में नहीं है. इसलिए भक्तों की संख्या लगाई पाबंदी को हटाया जा सकता है.

Advertisement