विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’, कार्यक्रम में पीएम मोदी होंगे शामिल

नई दिल्ली : आज विश्व पर्यावरण दिवस है. इस मौके पर ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे.

सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री यहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे.

‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाने

और इसे सुधारने के लिए जागरुक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है.

सद्गुरु ने मार्च 2022 में इस आंदोलन की शुरुआत की थी,

जिन्होंने 27 देशों से होकर 100 दिन की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की थी.

आज 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भागीदारी भारत में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के प्रति साझा चिंताओं और प्रतिबद्धता को दर्शाने का काम करेगी.

‘पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ अभियान की शुरुआत

इसके अलावा पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल ‘पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ अभियान की शुरुआत करेंगे. पीएमओ की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई. इस दौरान ‘लाइफ ग्लोबल कॉल फॉर पेपर्स’ की भी शुरुआत होगी, जिसमें दुनिया भर में व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों से पर्यावरण के प्रति जागरुक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया जाएगा. इसमें शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों आदि से विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे.

पीएमओ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-फाउंडर बिल गेट्स भी मौजूद रहेंगे. उनके अलावा जलवायु अर्थशास्त्री लॉर्ड निकोलस स्टर्न, नज थ्योरी लेखक कैस सनस्टीन, वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टिट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष अनिरुद्ध दासगुप्ता, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की वैश्विक प्रमुख इंगर एंडरसन सहित अन्य लोग उपस्थित होंगे.

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...