विधायक डॉ इरफान अंसारी ने 5 महीने के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का किया ऐलान, बालासोर रेल हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

रांचीः जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने ओडिशा में हुए भयावह रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने अपनी 5 महीने के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है. साथ ही साथी विधायकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने वेतन का एक हिस्सा दान करके शोक संतप्त परिवारों की मदद के लिए आगे आए.

उन्होंने कहा कि इस भीषण ट्रेन दुर्घटना से मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा है. भयावह हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों और घायलों के दर्द को मैं भली भांति महसूस कर सकता हूं. मैं परिवार वालों के साथ इस दुख की घड़ी में चट्टान की तरह खड़ा हूं.

विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में नेतागिरी नहीं कर रहा लेकिन केंद्र सरकार द्वारा मारे गए लोगों का जो आंकड़ा प्रस्तुत किया जा रहा है. वह सरासर गलत है. ट्रेन के 4 जेनेरल बोगियों में लगभग हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे. जिनका कोई ऑफिशियल रिकॉर्ड नहीं होने के कारण उनका कोई अता पता नहीं चल रहा. वैसे यात्रियों को भी चिन्हित कर उनके परिवार वालों को भी उचित न्याय के साथ-साथ मुआवजा मिलना चाहिए.

विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कहा कि मैं केंद्र के मोदी सरकार से आग्रह करूंगा की वह अपना बड़ा दिल दिखाएं और मारे गए छात्र छात्राओं के परिवार वालों को रेल में सरकारी नौकरी और अंबानी और अडानी से कहकर मारे गए छोटे छोटे बच्चे के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपया और मारे गए अन्य सभी यात्रियों को 25-25 लाख रुपया मुआवजा के रूप में शीघ्र दिलाने का काम करें.

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...