विधायक मनीष जायसवाल ने दो जरूरतमंद मरीजों को किया आर्थिक सहयोग

हजारीबागः जरूरतमंद मरीजों के इलाज में सहयोग के लिए हर वक्त तत्पर रहने वाले सदर विधायक मनीष जायसवाल क्षेत्र के गरीब, लाचार और बेबस मरीजों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं।

विधायक मनीष जायसवाल ना सिर्फ जरूरतमंदों के दर्द से आत्मीय रूप से दुखित होते हैं बल्कि उनके दुख में सहयोगी बनकर उनके चेहरे की मुस्कान बिखेरने का पुनीत काम कर रहे हैं।

ऐसे तो विधायक मनीष जायसवाल सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को सरकारी और गैर सरकारी स्तर से सहयोग पहुंचाते रहे हैं लेकिन सैकड़ों मरीजों को उन्होंने व्यक्तिगत स्तर से भी आर्थिक सहयोग पहुंचा कर उनके दुख को कम करने का मानवीय पहल किया है।

कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित है मरीज

हजारीबाग के ऐसे ही दो जरूरतमंद मरीजों के ईलाज में मंगलवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने आर्थिक सहयोग किया। हजारीबाग शहर के जीवन पथ, कुम्हारटोली निवासी कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज़ धनंजय कश्यप अपनी धर्मपत्नी के साथ और दारू निवासी सड़क दुर्घटनाग्रस्त मरीज नीरज कुमार के पिता तुलसी राम जब विधायक मनीष जायसवाल के दफ्तर में सहयोग मांगने पहुंचें तो उनके दर्द से विधायक मनीष जायसवाल पिघल गए।

विधायक मनीष जायसवाल ने तत्काल कैंसर से जूझ रहे मरीज धनंजय कश्यप को अपने पारिवारिक मद से निजी स्तर से 25 हज़ार रुपए का सहयोग पहुंचाया। इनका इलाज गुजरात के सूरत स्थित किरण हॉस्पिटल सेंटर से इलाज चल रहा है। वहीं सड़क दुर्घटना में घायल हुए मरीज़ 20 वर्षीय नीरज कुमार के इलाज के लिए 10 हज़ार का सहयोग दिया।

कई मरीजों को विधायक ने निजी स्तर से किया है सहयोग

नीरज कुमार का इलाज चेन्नई के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। इससे पहले भी कई मरीजों को उन्होंने निजी स्तर से इलाज के लिए सहयोग किया है। इधर सहयोग पाकर जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों ने विधायक मनीष जायसवाल का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें-अवैध कोयला और बालू का कारोबार होने पर नपेगें थानेदार… 

ऐसे ही अनगिनत उदाहरण हैं जो विधायक मनीष जायसवाल के मानवीय मूल्यों के प्रति सचेतना और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए समर्पण भावना को बखूबी प्रदर्शित करता है। हजारीबाग जिले के बाहर के जिले के भी मरीजों को उन्होंने लाखों रुपए का सहयोग निजी स्तर से पहुंचा कर ससमय इलाज में संजीवनी का काम किया है।

विधायक मनीष जायसवाल का मानना है कि क्षेत्र के विकास के साथ जनता का उत्थान और सुख-दुःख में सहभागी बनना तो जनप्रतिनिधि का दायित्व है और मैं अपने दायित्व का निर्वहन करने का सकारात्मक प्रयास करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img