नई दिल्ली : पूरा देश आज महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इस बीच केंद्र की मोदी सरकार ने महिला दिवस के अवसर पर आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट देने का बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को महिला दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी बढ़ाई गई। लभार्थियों को 300 का लाभ मिलेगा।
मोदी ने महिलाओं को दी बड़ा तोहफा
![मोदी ने महिलाओं को दी बड़ा तोहफा 1 मोदी ने महिलाओं को दी बड़ा तोहफा](https://22scope.com/wp-content/uploads/2024/03/Modi-Gas.jpg)