बाबा दरबार में मोदी

बाबा के दरबार में मोदी : झारखंड दौरे में प्रधानमंत्री करीब 16 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे

श्रावण मास शुरू होने से ठीक एक दिन पहले देवघर के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर झारखंड के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास और कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे हैं।
करीब चार घंटे के अपने दौरे में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब एक बजे देवघर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वे राज्य की करीब 16 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें देवघर एयरपोर्ट और एम्स के 250 बेड वाले वार्ड का उद्घाटन शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 मई 2018 को देवघर एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। यह राजधानी रांची के बाद झारखंड का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
अपने इस दौरे में मोदी बाबा वैद्यनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। वे करीब ढाई बजे बारह ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट भी किया है कि पवित्र श्रावण मास से ठीक पहले बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिलेगा।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...