राहुल गांधी को चुनाव से रोकने की साजिश कर रहे मोदी – डाॅ अखिलेश

  • राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश होगी नाकामयाब – अखिलेश
  • मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत
  • राहुल गांधी को चुनाव से रोकने की साजिश कर रहे मोदी

पटना: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी पर गुजरात उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल जी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा यह सारा षडयंत्र सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि उनको 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव लड़ने से रोका जा सके। मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत हैं और कांग्रेस इस बात से वाकीफ है और संघर्ष के लिए तैयार है। राहुल गांधी संघर्ष से घबराने वाले नहीं बल्कि निखरने वाले व्यक्तित्व हैं। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वर्षों संघर्ष कर आजादी छीनी थी। एकबार फिर कांग्रेस ही मोदी के तानाशाही शासन से देश को आजादी दिलायेगी।

डाॅ अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी को एक षडयंत्र के तहत फसाया गया और फिर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गयी जबकि इस देश में लूट, हत्या जैसे अनगिनत संगीन अपराध के मामले हैं जिनमें दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामला वर्षों से कोर्ट में लम्बित हैं। लेकिन मोदी उपनाम का जिक्र इतना बड़ा अपराध बन गया कि राहुल जी के खिलाफ आनन-फानन में कार्रवाई कर दी जाती है और सजा भी मुक्कर्र कर दिया जाता है। यह मोदी जी की बदनीयति का सबूत है। लेकिन देश की जनता सबकुछ देख और समझ रही है और मोदी को सबक सिखाने के लिए 2024 का इन्तजार भी कर रही है।

 

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...