MODI JI देश में सबसे अधिक झूठ बोलते हैं – तेजस्वी

सुपौल: सुपौल लोकसभा क्षेत्र के त्रिवेणीगंज एएलवाई कॉलेज प्रांगण में इंडिया गठबंधन की चुनावी सभा में गुरुवार को तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल को वोट देने की अपील की। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार काला धन लाने की बात कहती थी लेकिन नहीं लाई।

सिर्फ झूठ बोलने का काम मोदी जी करते है देश मे अगर कोई झूठ बोलने में माहिर है तो उसका नाम नरेंद्र मोदी है। दस साल में कुछ नही किया अब बोलने के लिए कुछ नही बचा तो हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद सनातन मंगलसूत्र की बाते करते फिर रहे है। असल मुद्दा देश मे बेरोजगारी का है गरीबी का है इस मुद्दे पर बात नही करते बल्कि लोगो को दिग्भ्रमित कर रहे है लेकिन जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि चाचा जी दौड़े दौड़े मेरे पास आये थे और कहे कि भाजपा वाला मेरे पार्टी को तोड़ रहा है। नीतीश चाचा दल टूटता देखकर हमसे संपर्क किये और कहे कि भाजपा को भगाना है। देश मे गठबंधन कर पूरे देश से बीजेपी को हटाएंगे। लेकिन क्या हुआ चाचा ने हमसे ही नाता तोड़ लिया और बीजेपी की गोद मे बैठ गए इनके किसी बात पर भरोसा नही करना है।

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली कहा कि मेरी वाय प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई। कोई बात नही, गरीब मल्लाह का बेटा हूं किसी से डरता नही। मेरे पार्टी के विधायकों को तोड़ कर मेरी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई। अब संविधान को बदलना चाहते है लेकिन बिहार की जनता किसी से डरती नही देश मे गुजरात मॉडल लागू करने की कोशिश बिहारी कभी सफल नही होने देगा।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में 2 की मौत

MODI JI MODI JI MODI JI

MODI JI

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...