बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में 2 की मौत

नवादा: नवादा में बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में 2 की मौत हो गई। घटना नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लेढा गांव के समीप की है जहां एक बाइक और स्कार्पियो की टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक सवार की मौत इलाज के दौरान हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में ले ली, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन गांव निवासी सत्येंद्र कुमार और दिनेश कुमार के रूप में की गई। मामले में गोविंदपुर के मुखिया ने बताया कि सत्येंद्र कुमार परीक्षा देकर नवादा से लौट रहा तभी लेढ़ा गांव के समीप स्कार्पियो और बाइक में टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद स्कार्पियो गड्ढे में पलट गई जिसमें दबने से स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद जिला परिषद सदस्य पुष्प देवी भी नवादा सदर अस्पताल पहुंची वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PURNEA में धर्म परिवर्तन के लिए नहीं माना तो मारपीट

2

2

Highlights

Saffrn

Trending News

Guru Pushya Yog 2026: जून से दिसंबर तक बनेंगे कई शुभ...

 जून से दिसंबर 2026 के बीच गुरु पुष्य, रवि पुष्य, द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर जैसे कई शुभ योग बनेंगे। जानिए इन योगों का महत्व और...

Jharkhand Rajya Sabha Election: दूसरी सीट पर माले की दावेदारी से...

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में दूसरी सीट को लेकर खींचतान तेज हो गई है। भाकपा-माले ने अपनी दावेदारी पेश की है, जबकि...

Ranchi Missing Case: मां-बेटी के लापता होने से सनसनी, वीडियो कॉल...

 रांची के धुर्वा क्षेत्र से मां और बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों को वीडियो कॉल कर तीन लाख रुपये...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले में सरकार...

झारखंड हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले की जांच कर रहे फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सरकार के प्रस्तुत डाटा को अधूरा बताया। अगली सुनवाई 27...

Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026: आज होगी प्रवेश परीक्षा, 13,600 सीटों...

झारखंड बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 आज आयोजित होगी। 136 कॉलेजों की 13,600 सीटों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img