Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें : मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सद्गुरू निवास का किया लोकार्पण

BHAGALPUR: मोहन भागवत: भागलपुर के ऐतिहासिक कुप्पाघाट में आज अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट की ओर से भव्य लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सौंदरीयकृत सद्गुरू निवास का लोकार्पण किया गया. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि अपने देश के प्रति एकता और अखंडता को बनाए रखें साथ ही भारत मां के सम्मान में युवाओं को अपना समय देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सत्य की परख करने के लिए आध्यात्मिकता जरूरी है.

mohan bhagwat 2 1 22Scope News

आम श्रद्धालुओं के लिए कुप्पाघाट का मुख्य द्वार रहा बंद

बता दें कि श्रद्धालुओं के लिए कुप्पाघाट के मुख्य द्वार को पूर्णरूपेण बंद कर दिया गया था, वही स्थानीय पुलिस बल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई थी, कुप्पाघाट के प्रवेश द्वार से जो भी अंदर प्रवेश कर रहे थे उनकी जांच करके ही उन्हें अंदर प्रवेश कराया जा रहा था.

लोकार्पण कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत और विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर स्थान न्यास समिति पटना के आचार्य किशोर कुणाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया.

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

सभी अतिथियों विशिष्ट अतिथियों के कुप्पाघाट परिसर में आते ही

सबों का पुष्पगुच्छ देकर व अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया

उसके बाद सौंदर्यकृत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के

निवास का लोकार्पण सामूहिक रूप से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों

द्वारा फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया,

उसके बाद सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के जीवन पर

आधारित फीचर फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया गया फिर सभी

गणमान्य लोगों ने एक-एक कर लोगों को संबोधित किया.

रिपोर्ट : आशीष

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...