मोकामा-बेगूसराय नई फोरलेन पर बड़ा हादसा, 2 वाहनों में टक्कर, 6 लोग जख्मी

मोकामा : उद्घाटन के पूर्व ही मोकामा-बेगूसराय नई फोरलेन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। औन्टा-सिमरिया नवनिर्मित सड़क पर दो वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार कुल छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस हादसे में बेगूसराय निवासी नारायण हिसारिया और उनके परिवार के लोग शामिल हैं।

Goal 6 22Scope News

नारायण हिसारिया अपने परिजनों के साथ राजगीर से बेगूसराय जा रहे थे

बताया जा रहा है कि नारायण हिसारिया अपने परिजनों के साथ राजगीर से बेगूसराय जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से बेगूसराय से मोकामा की ओर आ रही कार में नारायण हिसारिया के ड्राइवर ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। दोनों कार सवारों में कुल छह लोग जख्मी हैं। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी देखें :

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कई अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना के सब इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम तुरंत पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेगूसराय भेजा गया है। वहीं कुछ लोग मोकामा भेजे गए। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े : बूढ़ी गंडक नदी में 2 अलग-अलग जगहों पर डूबने से एक की मौत, दूसरे का तलाश जारी

विकाश कुमार की रिपोर्ट

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

‘स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता’

रांची : झारखंड सरकार में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक लेख लिखी है जिसमें स्मार्टफोन के...