Saturday, September 13, 2025

Related Posts

झारखंड में मानसून सक्रिय, आज भी होगी बारिश, फिर आएगी कमी

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। राजधानी और आसपास क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव दिखा है, और कई स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों में लगभग 60 मिमी की वर्षा हुई है। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान है आज भी कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है, लेकिन इसके बाद बरसात में कमी होने की संकेत मिल रही है।

खूंटी, चाईबासा, सरायकेला, आदि क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई है। गढ़वा, हजारीबाग, पलामू, सरायकेला, और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में थोड़ी देर में वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने इसके परिणामस्वरूप कहा है कि आने वाले एक से तीन घंटों में इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है, और इस समय गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

140,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
613,000SubscribersSubscribe