Breaking : जानबूझकर नगर निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती है हेमंत सरकार-पूर्व सीएम रघुवर दास का हमला

Breaking

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्रीय दल की सरकार है और केंद्र की सबसे बड़ी पार्टी का नेता सिर्फ उनकी पालकी ढो रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो संविधान की रक्षा की बातें करते हैं, वो झारखंड में हो रहे अन्याय पर चुप क्यों हैं?

Breaking : निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती है हेमंत सरकार

रघुवर दास ने कहा कि सरकार न तो ट्रिपल टेस्ट के आधार पर पिछड़ों को आरक्षण दे रही है और न ही राज्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर रही है। इससे साफ है कि सरकार न पेसा कानून लागू करना चाहती है और न ही स्थानीय निकाय चुनाव कराना चाहती है।

उन्होंने कहा कि पेसा कानून और शहरी विकास योजनाओं के तहत झारखंड को केंद्र सरकार से मिलने वाले करीब 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद नहीं मिल पाई है, जिससे आदिवासी और शहरी विकास दोनों प्रभावित हुए हैं।

Breaking : जल्द कैबिनेट लाकर पेसा कानून लागू करे हेमंत सरकार

उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य में एक आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, तो आदिवासियों के हक को क्यों मारा जा रहा है? रघुवर दास ने आरोप लगाया कि इस सरकार में “सिंडिकेट” राज कर रहा है और धर्मांतरण को खुली छूट दी जा रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कैबिनेट लाकर पेसा कानून लागू नहीं किया, तो बीजेपी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...