झारखंड में मानसून मेहरबान: छह जुलाई तक झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

208
झारखंड में मानसून मेहरबान: छह जुलाई तक झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
झारखंड में मानसून मेहरबान: छह जुलाई तक झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
Advertisment

रांची: झारखंड में मानसून की सक्रियता के साथ ही झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार वर्षा हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन साथ ही जलजमाव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने तीन से छह जुलाई तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

बुधवार को सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के कुरडेग में 59.8 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा बोकारो में 43.6 मिमी और रांची के कांके में 22.6 मिमी वर्षा हुई।

3 जुलाई: छह जिलों में अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

4 जुलाई: आठ जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश हो सकती है।

5 जुलाई: उत्तर और पूर्वी झारखंड के जिलों पर असर

गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में पांच जुलाई को तेज बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

6 जुलाई: रांची समेत कई जिलों में चेतावनी

शनिवार यानी 6 जुलाई को राजधानी रांची में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा में भी यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, निचले इलाकों में जलजमाव और छोटे नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Advertisement