Advertisement
Advertisement

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज: रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी और हल्के मालवाहनों पर रोक

रांची केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने पूरे रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है।

3 जुलाई को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रांची नगर क्षेत्र में सभी प्रकार के बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश और परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।

मुख्य प्रतिबंधित मार्ग और वाहन:

  • काठीटांड़, रातू और तिलता से पंडरा, पिस्का मोड़ और न्यू मार्केट की ओर आने वाले सभी बड़े-छोटे मालवाहक, चार पहिया वाहन और बसों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

  • सिर्फ स्कूल बसें और एंबुलेंस को छूट दी गई है।

  • तिलता चौक से आने वाले वाहन रिंग रोड के बाएं या दाएं मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं।

शहर के प्रमुख रूटों में बदलाव:

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की कुल लंबाई 4.18 किलोमीटर है।

  • इस परियोजना की लागत 558 करोड़ रुपये है।

  • इसके निर्माण से रांची शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।


Commercial Advertisment

Patna News: धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संजय झा के आवास, संजय सरावगी...

 पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सरकारी आवास पहुंचे। मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय...

Amba Prasad News: सरकारी आवास खाली होने के बाद टेंट में...

 पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई के बाद पुराने आवास के बाहर टेंट में दीपावली मनाई। उन्होंने इसे राजनीतिक...

Hazaribagh Medical College: दीपावली की रात लेबर रूम में प्रसव सेवा...

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली की रात लेबर रूम की सेवाएं बाधित रहने का आरोप लगा है। गर्भवती महिलाओं को...