झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू, 29 को अनुपूरक बजट होगा पेश

रांची. खबर राजधानी रांची से है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की डेट का ऐलान हो गया है। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा और यह 2 अगस्त तक चलेगा। कुल मिलाकर छह दिनों तक यह सत्र चलेगा। वहीं इस सत्र के दौरान 29 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से

इस सत्र को लेकर झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है। इसमें लिखा है, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) के द्वारा प्रदत्त शनियों का प्रयोग करते हुए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा झारखण्ड विधानसभा को दिनांक 26 जुलाई 2024 को 11:00 बजे पूर्वाहन में झारखंड विधानसभा रांची में अधिवेशित होने के लिए आहूत करता हूं।”

बता दें कि, यह सत्र इस पंचवर्षीय विधानसभा का संभवतः आखिरी सत्र होने वाला है। इसके बाद इसी साल झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले झारखंड में एक बार फिर सत्ता का परिवर्तन देखा गया। हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली।

हेमंत सोरेन तीसरी बार बने सीएम

उससे पहले चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद हेमंत सोरेन ने प्रदेश के नये सीएम के लिए राज्यपाल के पास दावा पेश किया और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को तब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा था।

हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img