3 सितम्बर से शुरू होगा झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 3 सितंबर से शुरू होने जा रहा है,,, लिहाजा सदन में अपनी रणनीति को लेकर पक्ष और विपक्ष अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं एक तरफ विपक्ष सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति बना रहा है। तो वहीं सरकार विपक्ष के हर सवालों का जवाब सदन में देने को तैयार है और विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा भी कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की तरफ से एक हाई पावर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई थी और सदन को सफलतापूर्वक चलाने को लेकर के चर्चा हुई । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार को हर हाल में विपक्ष के सवालों का जवाब देना है और जवाब इस तरह का होना चाहिए जिससे विपक्ष संतुष्ट हो। इस बयान से एक बात तो बिल्कुल साफ है कि विधानसभा अध्यक्ष पक्ष और विपक्ष में तालमेल बिठा कर के ही सदन को चलाना चाहते हैं।

इधर विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम विपक्ष के साथ तालमेल बिठाकर सफलतापूर्वक सत्र का आयोजन कर सके। उन्होंने कहा की हम विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए भी तैयार हैं। लिहाजा विपक्ष को भी सरकार को सहयोग करने की जरूरत है ताकि सदन सही से चल सके।

इधर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने मानसून सत्र को लेकर कहा है विपक्ष के पास दर्जनों ऐसे मुद्दे हैं जिसको लेकर वह सदन में वह सरकार को घेरने का काम करेगी। चाहे वह नियोजन नीति हो या रोजगार का मुद्दा हो, हम हर मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरने का काम करेंगे। उम्मीद है सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी।

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...