Advertisment

झारखंड में मानसून हलचल: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण बारिश, 31 मई तक येलो अलर्ट

राची: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे गहराता जा रहा है और अब यह चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का रूप ले रहा है। इसके असर को देखते हुए पूरे राज्य में 31 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को पूरे राज्य में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बारिश और वज्रपात की भी संभावना है। राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यह स्थिति लगातार तीन दिनों तक बने रहने के संकेत हैं।

मुख्य बिंदु:

  • बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का प्रभाव

  • तीन दिनों तक येलो अलर्ट

  • कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

  • तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

  • चाईबासा व रांची समेत कई क्षेत्रों में वर्षा

  • रांची का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम

एक जून को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि बाकी इलाकों में बादल छाये रहेंगे।

बुधवार को चाईबासा में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं राजधानी रांची में 5 से 7 मिमी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया। इसके अलावा, संताल परगना, गुमला, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में देर रात मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई।

राज्य में बुधवार को सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...