Advertisment

45 दिनों में 1200 एकड़ से अधिक अफीम की खेती को किया गया नष्ट

गया : जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में धड़ल्ले से की जाने वाली खेती पर पुलिस का ट्रैक्टर अब 1200 एकड़ में चलाया जा चुका है। मसलन अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट किया गया है। एसएसपी आशीष भारती का दावा है कि यह काम 45 दिनों में किया गया गया है। अफीम नष्ट करने की मुहिम बीती तीन दिसम्बर को शुरू की गई थी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि अफीम की खेती के लिए गया जिले का नक्सल प्रभावित इलाका कुख्यात है। नक्सली अपने दवाब में लेकर इलाके में अफीम की खेती करवाते हैं। इसके अलावा कुछ तस्कर भी नक्सली व गांव वालों से मिलकर अफीम की खेती करवाते हैं। खास बात यह है कि इस नशे की खेती किसी के खुद की जमीन पर नहीं जंगल की जमीन पर की जाती है। यानी सरकारी वन विभाग की जमीन पर । इसकी वजह पुलिस या वन विभाग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ सीधे तौर पर कार्रवाई नहीं कर पाती है। जब कोई पकड़ा जाता तभी कार्रवाई होती है।

एसएसपी ने बताया कि इस बार अफीम नष्ट किए जाने के अभियान में पुलिस को बेहतर सफलता मिली है। करीब 1200 एकड़ में ट्रैक्टर चलवा कर अफीम के पौधे को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस काम में त्रिस्तरीय टीम जुटी है। हालांकि यह काम बड़ा चैलेंजिंग है। काफी इंटीरियर इलाके में यह काम होता है। जहां कई प्रकार की चुनोतियों का सामना की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके इस बार सभी टीम ने अपने स्तर से बेहतर कार्य किया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...