सेल्फी में सावधान : गंगा नदी में डूब गये चार युवक

सेल्फी में सावधान : गंगा नदी में डूब गये चार युवक

बाढ़ : सेल्फी में सावधान : गंगा नदी में डूब गये चार युवक- बाढ़ अनुमंडल के मलाही गांव में सेल्फी लेने के चक्कर में चार युवक गंगा नदी में डूब गए. जिसमें से दो युवक को बचा लिया गया है. वहीं दो युवकों की तलाश की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार मलाही गांव के चार दोस्त गंगा स्नान करने लगे. इसी दौरान दो युवक गंगा नदी में ही सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में उतर गए और डूब गए.

बताया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस घाट पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को किसी प्रकार बचा लिया. लेकिन ब्रजेश कुमार और राजेश कुमार को बचाया नहीं जा सका. इस हादसे की सूचना पर पहुंची अधिकारियों की टीम युवकों की तलाश की कवायद में जुट गयी. लोकल गोताखोर और मछुआरों की मदद से लापता युवक की तलाश की जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल, लापता युवकों की तलाशी अभियान तेज कर दी गयी है. हादसे की सूचना पर गंगा नदी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

रिपोर्ट : अनिल

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...