एग्यारकुंड में 50 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन

धनबाद: एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के कुल 50 लोगों ने भारतीय जनता का साथ छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. मुखिया लखी देवी ने अपने आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के स्वागत समारोह का आयोजन किया. जिसमें रमेश टुडू ने झामुमो के सदस्यता ग्रहण समारोह के कार्यक्रम की अगुवाई की. इस कार्यक्रम के दौरान 40 युवकों सहित 10 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है. पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवकों और महिलाओं को जिलाध्यक्ष ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान सभी नये सदस्य खुश दिखे.

धनबाद जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि मुखिया लखी देवी ने जो सम्मान समारोह का आयोजन किया है. उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. अन्य पार्टियों को जो कार्यकर्ता झामुमो का दामन थाम रहे हैं, यह संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और लोगों का विश्वास पार्टि के प्रति बढ़ता जा रहा है.

रिपोर्ट- संदीप कुमार शर्मा

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...