Advertisment

माले-भाजपा छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन, झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने किया स्वागत

Giridih: सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत स्थित चौराटांड में शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में माले और भाजपा से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व झामुमो के प्रमुख स्थानीय नेता स्त्रुधन प्रसाद मंडल ने किया।

झामुमो नेता ने किया स्वागतः

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र साव ने की। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने फूलमाला पहनाकर किया और उन्हें पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक मूल्यों की जानकारी दी। मंच संचालन महेंद्र राणा ने किया

कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष मनी मंडल, उपमुखिया सोहन दास, उपप्रमुख रामदेव यादव, समाजसेवी किशोर मंडल सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साह और तालियों की गूंज बनी रही।

मूलभूत समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोरः

झामुमो नेता स्त्रुधन प्रसाद मंडल ने कहा कि लोग अब यह समझ चुके हैं कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास झामुमो की नीति-नीति से ही संभव है। माले और भाजपा से निराश होकर जनता झामुमो में अपना भविष्य सुरक्षित देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं लोगों की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखूंगा।

उन्होंने कहा कि सरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही विशेष पहल की जाएगी। स्त्रुधन मंडल ने यह भी दावा किया कि सरिया प्रखंड के कई और गांव झामुमो में शामिल होने की तैयारी में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी एक और बड़ा सदस्यता अभियान चलाएगी।

रिपोर्टः राज रवानी

 

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...