मां-पिता को बंधक बना हथियार के बल पर डॉक्टर के घर डकैती

पटना सिटी : पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके में डॉक्टर हिमांशु के घर में भीषण डकैती की खबर आ रही है।, डॉ. हिमांशी की मां और पिता को हथियार के बल पर बंधक बनाया। उसके बाद हथियार से चोट पहुंचाई। डॉ. की मां का दांत तोड़ा और पांच लाख से ऊपर के डायमंड और सोने की गहने लूट लिए। परिजनों ने जब हल्ला किया तो चारों अपराधी फरार हो गए। सभी अपराधी बोलेरो से डकैती करने आए थे। रुबन अस्पताल में डॉ. हिमांशु और मेदांता अस्पताल में डॉ. शुवि शरण काम करती हैं।

जांच का मामला है, जांच के बाद ही पता चलेगा कि उनलोगों की क्या मनसा रही है – डॉक्टर हिमांशु

डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि यह जांच का मामला है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर अपराधी की क्या मनसा रही होगी। उन्होंने कहा कि यह काफी पॉस इलाका है। बुधवार की रात्रि करीब दो बजे की घटना बतायी जा रही है। पूरा डॉक्टर परिवार दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब पांच लाख की डकैती हुई है।

Patna Chori 1 22Scope News

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। अभी प्रशासन कुछ भी बताने की मूड में नहीं है। प्रशासन का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है, जांज के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मामला क्या है। राजधानी पटना में लूट की घटनाएं लगातार हो रही है। साथ ही पटना में अपराधियों का मनोबल कुछ ज्यादा ही बढ़ा है। प्रशासन अपने तरीके से जांच कर रही है। पुलिस के अला अधिकारी का कहना है कि जांच का विषय है जांज के बाद ही पता चल पाएगा की आखिर मामला क्या है।

Patna Chori 2 22Scope News

Patna Chori 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : गयाजी में भू- माफियाओं का नया कारनामा, अब डीएम बनकर जमीन मालिकों को हड़काने का ऑडियो हुआ वायरल, डीएम ने दिया जांच के आदेश…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...