2 पुत्री की जननी न्याय पाने पहुंची DIG कार्यालय, लगायी गुहार

भागलपुर : जो पिए शराब उसका जिदंगी खराब। जी हां आज मैं ऐसी दास्तां सुनाने जा रहा हूं कि आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बांका जिले की रहने वाली दो बच्चे की मां अपने माता श्री के साथ न्याय पाने डीआईजी कार्यालय भागलपुर पहुंची।वह कहती है कि मेरी शादी बांका जिला अंतर्गत बौसी थाना क्षेत्र में मसुदनबाबा मंदिर में आज से करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। ईश्वर की कृपा से मुझे दो पुत्री भी है। एक पुत्री नौ वर्ष की और दूसरी छह वर्ष की है। मेरे पति मुंबई में पोपलेन चलाते हैं।अब मेरे पति को मैं पसंद नहीं हूं वे हमेशा मुझे पीटते रहते हैं और बच्चों को भी हमेशा पीटते हैं। यहां तक कि बड़ी पुत्री को करंट भी लगा दिया और पिटाई भी की। हमेशा वे पैसे की डिमांड करते हैं।

वहीं पीड़ित महिला की माताश्री कहती है मेरे दामाद शराबी हैं वे कहते हैं कि मैं तुम्हारी पुत्री को नहीं चाहता मैं तुम्हीं से शादी करुंगा हाय रे कलयुग। वहीं वह कहती है कि मेरे दामाद को हाथ में जो समान मिल जाए उसी से मेरी बेटी की पिटाई शुरू कर देता है। बौसी थाना से निराश दोनों मां बेटी और दो नौनिहाल संग भागलपुर डी आई जी से न्याय पाने पहुंची है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पीड़ित महिला के साथ क्या न्याय हो पाता है। हालांकि रोज रोज के पिटाई से तंग आकर अब यह महिला भी पति के साथ रहना नहीं चाहती।

यह भी पढ़े : भागलपुर में पड़ रही है भीषण गर्मी, कई हिस्सों में जल संकट की समस्या हुई उपन्न

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...