सिमडेगाः एसपी सौरभ की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय सभागार में मासिक क्राइम गोष्ठी का आयोजन किया गया. क्राइम गोष्ठी में सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे. जहां पर एसपी ने पिछले महीने दिए गए टास्क के अनुरूप अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली. इसके अलावा आगामी पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य त्यौहारों को लेकर दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पीपीटी के माध्यम से थानावार समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अनुसंधान नियंत्रण विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी सौरभ ने कहा कि मासिक क्राइम गोष्ठी का उद्देश्य है कि अपराध विधि व्यवस्था एवं सभी चीजों को दुरुस्त करना है. हाल के दिनों में सुबह चोरी की घटनाओं का उद्भेदन किया गया है. अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो इस विषय में कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो.

Advertisment
एसपी ने किया मासिक क्राइम गोष्ठी का आयोजन, क्राइम कंट्रोल पर हुई चर्चा, स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिए दिशा-निर्देश
Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...
Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...
Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...
Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...
Bokaro Sector 12 House Collapse: सेक्टर-12 में जर्जर मकान गिरने से...
Bokaro Sector 12 House Collapse: सेक्टर-12 में शुक्रवार देर रात जर्जर आवास गिरने की घटना के बाद बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शनिवार को...

















