मोकामा प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव खारिज

मोकामा : मोकामा प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव खारिज होने के बाद पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। निवर्तमान प्रखंड प्रमुख भवेंद्र कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना की और पंचायतों के विकास का संकल्प लिया। पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह के समर्थन और सहयोग से भवेंद्र कुमार सिंह अपनी कुर्सी महफूज रखने में सफल रहे। इस जीत की खुशी में पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह ने प्रखंड प्रमुख से मुलाकात की और जीत की बधाई देते हुए सभी को साथ लेकर विकास कार्यों में तेजी लाने की नसीहत दी।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: