BJP के पास बांटने काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं, झारखंड में हेमंत के पक्ष में…

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर कहा था कि विपक्ष वोट जिहाद की बात करता है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि मतदान के दौरान अधिकारी बुरका उठा कर चेहरा जरूर देखें। वहीं गिरिराज सिंह ने झारखंड और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया था। अब राजद प्रवक्ता मनोज झा ने बुरका वाले बयान पर पलटवार किया है। मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे देश के सभी लोगों के प्रधानमंत्री नहीं बन सके। पूरे देश में यही हालत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई अजेंडा नहीं है, भाजपा के पास बांटने और काटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। राजद सांसद मनोज झा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा केवल जहर उगलना जानती है। उसके पास और कोई विकल्प नहीं है। हेमंत सोरेन के जेल जाने, और झारखंड में योजनाएं लागू होने के बाद से झारखंड में एकतरफा माहौल बना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BJP धनबल से खरीदना चाहती है वोट, मुंबई में विपक्षी कार्यकर्ताओं भाजपा नेता को…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...