Advertisment

बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा के लिए मुंगेर पहुंचे सांसद और जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह

सांसदः मुंगेर के सांसद और जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने के लिए मुंगेर पहुंचे। मुंगेर पहुंते ही राजीव रंजन सिंह ने बाढ़ राहत कैम्प का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। इस बाढ़ राहत कैम्प में 800 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं।

इस वक्त मुंगेर जिले के 5 प्रखण्डों के 33 पंचायतों के 1 लाख 75 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों के लिए 26 स्थानों पर राहत कैम्प लगाया गया है। बाढ़ का पानी एनएच 80 तक आ गया है, जिला मुख्यालय का संपर्क अन्य इलाकों से टूट गया है। गंगा का जल स्तर 40.15 मीटर पर स्थिर हो गया है। दो चार दिनों में जल स्तर घटने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बाढ़ दियारा की पुरानी समस्या है, हर साल गंगा के पानी का फैलाव होता है। देखना य़ह है कि सामुदायिक किचन का संचालन ठीक से किया जा रहा है या नहीं। राहत कैम्प में किसी प्रकार की कोई कठिनाई तो नहीं है। इस कैम्प में 800 लोग रह रहे हैं, पर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। पशुओं के लिए हरे चारे के सवाल पर कहा कि हरा चारा बाहर से इसके कारण इसमें समय लगता है।

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...