Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ में आज सांसद Manish Jaiswal के द्वारा सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामगढ़ के सिद्धू–कान्हु जिला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह हो रहा है। सुबह-सुबह से ही शादी के कार्यक्रम शुरु हो चुके हैं। सांसद मनीष जायसवाल खुद 101 दूल्हों के बारात लेकर निकले। इस दौरान सांसद ने न्यूज 22स्कोप से खास बातचीत की।
Read More: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के इंजिनियरों पर गिरी ED की गाज, भेजा समन….
सांसद Manish Jaiswal ने इस कार्यक्रम को लेकर क्या कहा-
सांसद Manish Jaiswal ने इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि -इसके पीछे लक्ष्य एक ही है कि बेटियां जो हैं यहां पर उपेक्षित नहीं रहे। लगे ऐसा लगे कि बेटियों का भी सम्मान है और समाज अगर जिम्मेवारी ले तो कभी। डावरी की वजह से कई बच्चियों की शादी नहीं हो पाती है और इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है।
मनोज तिवारी ने गाया गाना
हर साल हम लोग इस कार्यक्रम को गरीबों के सम्मान में ऊपर करते हैं। इस बार मनोज तिवारी जी सम्मानीय सांसद आए हैं। इन दूल्हा दुल्हन के लिए गा रहे हैं। महामहिम राज्यपाल जी भी आने वाले हैं। तो वो भी आ के यहां पर सभी जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।


