सांसद मनीष जायसवाल का प्रयास रंग लाया, कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना रेल लाइन दोहरीकरण को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए 11 जून का दिन केंद्रीय कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए जाना जाएगा। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निरंतर प्रयास का सकारात्मक नतीजा हुआ कि कोडरमा-हजारीबाग -बरकाकाना रेल लाइन दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई। कोडरमा से बरकाकाना तक कुल 133 किलोमीटर लंबे रेल रूट पर अब दोहरी लाइन ( डबल लेन) बिछाई जाएगी। यह परियोजना का कुल लागत 3,063 करोड़ रुपए हैं। इस परियोजना में कुल 17 बड़े पुल, 180 छोटे पुल, 42 आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज), 13 आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) शामिल हैं।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने इस बेहद महत्वपूर्ण रेल परियोजना की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा मिलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया और संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया। सांसद मनीष सहसवान ने बताया कि झारखंड राज्य के चार जिलों से गुजरने वाली इस महत्वपूर्ण रेल लाइन से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग और रामगढ़ जिले के अलावे कोडरमा और चतरा जिले के कुल 938 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इस क्षेत्र के करीब 15 लाख से अधिक की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।

यह रूट पटना और रांची के बीच सबसे कम दूरी कम करेगा और सबसे कम दूरी का रूट बन जाएगा। 30.4 मिलियन टन अतिरिक्त माल वाहन की क्षमता इस रूट पर होगी। इस परियोजना से हर वर्ष करीब 32 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी और 163 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी होगी, जो करीब 7 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर का असर होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि यह परियोजना आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक दृष्टिकोण से गेम चेंजर सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी के मजबूती के साथ व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

उल्लेखनीय है कि कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना रेल लाइन के दोहरीकरण, इस रूट से विभिन्न महानगरों के लिए रेल परिचालन सुविधा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सांसद मनीष जायसवाल मुखर रहें हैं। संसद भवन से लेकर लगातार रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों से मिलकर यह मांग उठाते रहें हैं और सरकार तक हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की आवाज़ पहुंचाते रहे हैं।

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...