सांसद मनोज झा ने कहा- तेजस्वी की यात्रा के दौरान पता चला है बिहार में बढ़ी है और गरीबी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में आज यानी मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने प्रेसवार्ता की। मनोज झा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बिहार में हो रहे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा को लेकर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के यात्रा के दौरान पता चला है कि बिहार और गरीबी बढ़ी है। तेजस्वी अपने यात्रा के आखिरी चरण में हैं।

नालंदा, नवादा और पटना में तेजस्वी अपने कार्यक्रम को करेंगे समाप्त

मनोज कुमार झा ने कहा कि नालंदा, नवादा और पटना में तेजस्वी प्रसाद यादव अपने कार्यक्रम कर समाप्त करेंगे। तेजस्वी यादव के इस यात्रा में पता चला है कि गरीबी और बढ़ी है। तेजस्वी बहन योजना के तहत 2500 रुपए बिहार के गरीब परिवार को देंगे। डोमिसाइल नीति पर तेजस्वी यादव एक विशेष व्यवस्था लाने वाले हैं। बिहार के लोगों का पहला हक बिहार के नौकरी पर हो। तेजस्वी बिहार के विकास में आने वाली चुनौतियों पर काम करने वाले हैं। रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण हैं।

बिहार में पुरानी चीजों को नए नाम दिया गया है – मनोज झा

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में जो बिहार को योजना के माध्यम से पैसा दिया गया, वह पुरानी चीजों को नए नाम दिया गया है। बिहार के लोग कहीं भी हादसे में मरते हैं। पलायन एक बड़ी समस्या है। बिहार को गुजरात के साथ खड़ा करने के लिए बिहार पर विशेष ध्यान केंद्र को देना होगा। तेजस्वी के सामने बिहार को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। मगर हम संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने योजना बना रखी है।

यह भी देखें :

लालू यादव के सच्चे सिपाही हैं जगदानंद सिंह – सांसद मनोज झा 

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचने में मनोज झा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। जगदानंद सिंह लालू प्रसाद यादव के एक सच्चे सिपाही हैं। जगदानंद सिंह अकेले एकांत में बैठकर पार्टी के विकास के लिए सोच रहे हैं। जगदानंद सिंह हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे। कुछ दिन में सामने आएंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में अचानक घुसी संदिग्ध गाड़ी

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!