मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में अचानक घुसी संदिग्ध गाड़ी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में आज यानी 18 फरवरी को एक बड़ी चूक सामने आई। वे प्रगति यात्रा के सिलसिले में कैमूर जा रहे थे। पटना चिड़ियाघर के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक कार आ गई। इस वजह से सीएम का काफिला रुक गया। इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई। सीएम के काफिले के रास्ते में दूसरी गाड़ी कैसे आ गई।

CM नीतीश की सुरक्षा में चूक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को कैमूर जाने के लिए अपने आवास से निकले थे। वे हवाई अड्डे जा रहे थे। रास्ते में पटना चिड़ियाघर के पास अचानक एक कार उनके काफिले के सामने आ गई। इससे सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएम के काफिले को रोकना पड़ा। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़े : नीतीश आज प्रगति यात्रा पर जाएंगे कैमूर, देंगे कई योजनाओं की सौगात

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...