पटना : कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यूजीसी, सरकार की नीतियों और विपक्ष की भूमिका को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के मुद्दे पर बोलते हुए पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान विकास, रोजगार, किसानों और अर्थव्यवस्था से हटकर समाज को बांटने पर है। सांसद पप्पू ने कहा कि शिक्षा जैसे अहम मुद्दे को भी राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है – सांसद पप्पू यादव
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। बच्चों के मुद्दे पर राजनीति हो रही है। असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। मनुस्मृति जलाने के विवाद पर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, ना कि किसी धार्मिक ग्रंथ से। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के मुद्दों को धार्मिक रंग ना दिया जाए।

पप्पू ने कंगना रनौत पर उठाए सवाल, कहा- इस तरह की बयानबाजी को करना चाहिए नजरअंदाज
वहीं अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर भी पप्पू यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी को नजरअंदाज करना चाहिए। राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार को लेकर भी पप्पू यादव ने विपक्ष के नेताओं पर सवाल उठाए। बिना नाम लिए उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा है। विपक्ष को लड़ना चाहिए था लेकिन जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। इसके साथ ही उन्होंने देश की राजनीति में गिरते नैतिक मूल्यों और हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों को लेकर भी चिंता जताई।
यह भी देखें :


